{"_id":"67b77df6ca2f2987dc0a1825","slug":"osdavs-scout-raghav-samar-honored-kaithal-news-c-18-1-knl1004-586318-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ओएसडीएवी के स्काउट राघव, समर का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ओएसडीएवी के स्काउट राघव, समर का सम्मान
Fri, 21 Feb 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
कैथल। तमिलनाडु में स्काउट एंड गाइड्स की ओर से हुई जंबूरी में शामिल हुए ओएसडीएवी स्कूल के स्काउट राघव और समर का संस्थान में सम्मान किया गया।
गौरतलब है कि इस स्काउट में हरियाणा ने प्लस ए का खिताब जीता। इस उपलब्धि को हासिल करने में कैथल के स्काउट्स एंड गाइड्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ओएसडीएवी स्कूल के कक्षा नौवीं के स्काउट्स राघव और समर ने जंबूरी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि इन विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर सफलता प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया था। 75वीं डायमंड अंतरराष्ट्रीय जंबूरी से लौटने के बाद स्काउट राघव और समर ने शिविर की जानकारियां साझा कीं।
उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने इस शिविर का शुभारंभ किया, जिसमें वहां के गवर्नर सहित अन्य अतिथियों ने भी शिरकत की। दोनों स्काउट्स ने धोती, कुर्ता और पगड़ी पहनकर हरियाणा की संस्कृति की आकर्षक प्रस्तुति दी। राघव और समर ने बताया कि इस शिविर से पूर्व उन्होंने अंबाला में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। विद्यालय लौटने पर ओएसडीएवी स्कूल की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने दोनों को सम्मानित किया। संवाद