फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Organizations will participate in Yoga Day

Kaithal News: योग दिवस में शामिल होंगी संस्थाएं

Sat, 08 Jun 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Organizations will participate in Yoga Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन कैथल एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला कैथल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के लिए तैयारी जारी है। कार्यक्रम में कई संस्थाएं शामिल होंगी।

शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में योग क्षेत्र में कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं की बैठक आयुष विभाग के जिला प्रोग्राम मैनेजर पूजा शर्मा व योग विशेषज्ञ होशियार सिंह हुड्डा ने ली। संस्थाओं में भारतीय योग संस्थान, पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया ने बताया आगामी ब्लॉक स्तर पर होने वाले योग दिवस के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर 10 से 12 जून को होंगे। वहीं 19 जून को योग दिवस के लिए रिहर्सल की जाएगी तथा 21 जून योग दिवस के दिन मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से 12 जून को जिले के सात ब्लॉक कैथल, कलायत, राजौंद, पूंडरी, ढांड, सीवन एवं गुहला में ब्लॉक के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पंच, सरपंच, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, अन्य निर्वाचित सदस्यों एवं इच्छुक जनसाधारण के लिए योग प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा।

ब्लॉक स्तर पर योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग के लिए सामाजिक संस्थाओं को जिम्मेवारी सौंपी गई। कलायत ब्लॉक में सुशील कुमार पतंजलि योग समिति को, पूंडरी ब्लॉक में दीपक सेठ को, ढांड ब्लॉक में गुलशन और मनीराम सैनी भारतीय योग संस्थान को, सीवन में हरिओम पतंजलि योग समिति, अमर राविश राज्य प्रभारी, योग शिक्षक सूबे सिंह को एवं गुहला में डॉ. विनोद कुमार भारतीय योग संस्थान को आयुष विभाग के साथ मिलकर कार्यक्रम प्रशिक्षण का कार्य सौंपा गया।


जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर खंड विकास और पंचायत अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग से आयुष विभाग ने ब्लॉक स्तर पर आयुष नोडल अधिकारी, आयुष योग सहायक नियुक्त कर दिए गए हैं। कैथल ब्लॉक में डॉ. शकुंतला दहिया, कलायत ब्लॉक में डॉ. सुनीता, राजौंद ब्लॉक में डॉ. शिव कुमार, पूंडरी ब्लॉक में डॉ. किरणदीप, ढांड ब्लॉक में डॉ. रमेश कुमार, सीवन ब्लॉक में डॉ. प्रदीप शर्मा गुहला ब्लॉक में डॉ. विक्रमजीत नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed