फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Orders issued to workers not to leave the fire station

Kaithal News: कर्मियों को फायर स्टेशन न छोड़ने के आदेश जारी

Sat, 10 May 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Orders issued to workers not to leave the fire station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत-पाक युद्ध की आशंका के बीच आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग भी सतर्क हो गया है। ऐसे में अब आला अधिकारियों की ओर से दमकल विभाग के कर्मियों को किसी भी सूरत में फायर स्टेशन न छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं।

दमकल विभाग के पास पूरे जिले में 12 गाड़ियां हैं। इसमें आग बुझाने वाली दो बाइक भी शामिल है। इसके साथ ही 50 से अधिक कर्मी कार्यरत हैं। इस समय विभाग की ओर से चीका, सीवन, पूंडरी और राजौंद क्षेत्र में यह गाड़ियां खड़ी की गई है। यदि जरूरत पड़ी तो इन गाड़ियों को जिला मुख्यालय में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मियों को प्रशिक्षण ःदमकल विभाग के कर्मियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विभाग के मुख्यालय में कर्मियों को भी प्रशिक्षण भी दिया गया है। शुक्रवार को दमकल विभाग के केंद्र में सभी उपकरणों को चलाकर देखा गया। इसमें विभाग की ओर से प्रयोग की जाने वाली लाइटों केस साथ अन्य उपकरणों को भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-पाक युद्ध की आशंका के बीच आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यह अभ्यास किया गया है। इसके तहत किसी भी फायर कर्मी को स्टेशन नहीं छोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें सभी कर्मियों को छु्ट्टियों को रद्द कर दिया गया है। दमकल विभाग किसी भी आपातकालीन स्थिति में निपटने के लिए तैयार हैं।

- उत्कर्ष, फायर ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed