{"_id":"673cec17bffb4855bc0d8096","slug":"orders-issued-to-stop-illegal-cuts-on-national-highway-152-kaithal-news-c-18-1-knl1004-523110-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नेशनल हाईवे 152 पर अवैध कटों को बंद करने के जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नेशनल हाईवे 152 पर अवैध कटों को बंद करने के जारी किए आदेश
Wed, 20 Nov 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सड़क सुरक्षा विषय के तहत सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए डीएसपी ट्रैफिक सुशील प्रकाश ने पुलिस लाइन में बैठक की। इसमें आरटीओ विभाग से मेघराज, नरेंद्र, एनएचएआई से अमन, विजेंद्र, पीडब्ल्यूडी विभाग से शीशपाल व अन्य कर्मचारी, एसएचओ ट्रैफिक राजकुमार व संदीप कुमार ने भाग लिया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने नेशनल हाईवे 152 पर अवैध कटों को बंद करने के निर्देश दिए।
डीएसपी ने कहा कि वाहन चालकों द्वारा अवैध कटों से दूसरी तरफ अचानक आने के कारण स्पीड में आ रहे वाहनों से टक्कर हो जाने कारण सड़क हादसे हो जाते है, जिनमें जान माल की हानि होती है। इसलिए अवैध कटों को बंद करके हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त डीएसपी व अन्य कर्मचारियों ने नेशनल हाईवे 152 का मुआयना भी किया व जल्द से जल्द नेशनल हाईवे पर क्योड़क से गांव शिमला तक बने अवैध कटों को बंद करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।