फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Orders given to investigate illegal encroachments and poor construction

Kaithal News: अवैध कब्जों और घटिया निर्माण की जांच के दिए आदेश

Sat, 11 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Orders given to investigate illegal encroachments and poor construction

विज्ञापन
कलायत। सरकारी जमीन पर हो रहे नाजायज कब्जों और निर्माण कार्य में घटिया ईंटों के प्रयोग के मामले में समाजसेवी बलजीत सिंह नायक द्वारा जिला प्रशासन को दी गई शिकायत पर संज्ञान लिया गया है।

कलायत एसडीएम ने नगरपालिका प्रशासन को पत्र लिखकर नियमानुसार जांच कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।

समाजसेवी ने उपायुक्त कैथल को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि नगरपालिका अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीनों पर लगातार कब्जे हो रहे हैं। उनका आरोप है कि इस समय पुराने कुएँ और उसकी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इसके अलावा, कलायत रेलवे स्टेशन के पास बन रही गलियों और नालियों में भी घटिया दर्जे की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


समाजसेवी ने नगरपालिका कलायत में भी शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत मिलने पर उपायुक्त कार्यालय कैथल से जांच के लिए निर्देश जारी किए गए और उपमंडल कार्यालय ने नगरपालिका को तीन दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed