{"_id":"6782384dbed6d213360ad553","slug":"orders-for-investigation-into-the-death-of-cattle-kaithal-news-c-18-1-knl1004-557937-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गोवंशों की मौत पर जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गोवंशों की मौत पर जांच के आदेश
Sat, 11 Jan 2025 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जींद रोड स्थित गोशाला में गायों की मौत पर संज्ञान लेते हुए डीसी प्रीति ने गोवंशों के लिए मूलभूत सविधाएं और समुचित प्रबंधों की व्यवस्था की निगरानी को लेकर एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता को अध्यक्ष तथा जिला नगर आयुक्त की ओर से नामित प्रतिनिधि, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप निदेशक, संबंधित गोशाला के प्रधान को सदस्य बनाया गया है।
डीसी ने कमेटी को निर्देश जारी किए हैं कि सयुंक्त मौका निरीक्षण करना सुनिश्चित करें और गोवंश की आवश्यकतानुसार मूलभूत सुविधाएं एवं समुचित प्रबंधों की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें, ताकि गोवंश की ठीक प्रकार से देखभाल हो सके। यह कमेटी प्रत्येक 48 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।
गौरतलब है कि कैथल में करीब 52 गोवंश की मौत की सूचना है। इस पर ही जिला प्रशासन ने गोवंश सहित अन्य पशुओं के रख रखाव को लेकर हिदायत जारी है। जानकारी अनुसार जिले में स्थित 22 गोशालाओं में 25 हजार से अधिक गोवंश है। जिले में शहर की छह गोशाला में 24 और अन्य गांवों में 28 गोवंश की मौत की सूचना है। इसमें अंबाला रोड स्थित गोशाला में पांच, पुराना अस्पताल के पास गोशाला में पांच, जाखौली अड्डा स्थित गोशाला में 12 और अतिरिक्त अनाज मंडी में समीप स्थित गोशाला में 12 गोवंश की मौत होने की बात सामने आ रही है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ