Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Order for prosecution of SDO and firms

Kaithal News: एसडीओ और फर्मों पर मुकदमे का आदेश

Sat, 11 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Order for prosecution of SDO and firms
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में समस्याएं सुनते अनिल विज।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज सभागार में शुक्रवार को हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पांच अलग-अलग मामलों में एसडीओ सहित जिम्मेदार कर्मचारियों, फाइनेंस कंपनियों और अन्य के खिलाफ एफआईअार दर्ज करने के आदेश जारी किए। साथ ही दो मामलों में जिला कष्ट निवारण समिति सदस्यों व अधिकारियों की कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट देने और एक मामले में डीसी से रिपोर्ट तैयार कराने के निर्देश दिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए विज ने सख्त लहजा अपनाया। इस दौरान 19 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें 5 पुरानी और 14 नई शिकायतें शामिल थीं। बैठक में मंत्री विज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिला कष्ट निवारण समिति में दिए गए आदेशों का गंभीरता से पालन किया जाए, ताकि आमजन को तुरंत राहत मिल सके।
विज्ञापन


मंत्री विज ने कहा कि उनके दरबार में बार-बार तारीख नहीं मिलती और यहां काम में लापरवाही या भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, प्रशासनिक अधिकारी डीसी प्रीति, एसपी उपासना, एडीसी, सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, डीएमसी कपिल कुमार, आरटीए गिरीश कुमार, तीनों एसडीएम और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रखी गई शिकायतें
n
विदेश भेजने में धोखाधड़ी : सीवन गेट निवासी मनजीत सिंह की बेटी को विदेश भेजने में धोखाधड़ी के आरोप पर मंत्री ने एसपी को जिला कैथल में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।

n
गली में मारपीट : जनकपुरी कालोनी निवासी सतीश कुमार के पड़ोसियों द्वारा गली में शराब पीने पर विरोध करने पर हुई मारपीट का मामला आपसी समझौते से निपटाया गया।

n
मनरेगा भुगतान में कटौती : कसान निवासी कुसुम के बैंक खाते से 5600 रुपये काट लिए गए। मंत्री ने बजाज फाइनेंस कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जिम्मेदार पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।


n
सोलर कनेक्शन विवाद : हेमूमाजरा के बलविंद्र सिंह की शिकायत पर एसडीओ पर एफआईआर दर्ज करने और उन्हें सस्पेंड करने के आदेश दिए गए। साथ ही एडीसी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई।

n
नहरी खाल से संबंधित शिकायत : गांव धनौरी के संतोष की शिकायत पर संबंधित विभाग को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

n
प्रधानमंत्री आवास योजना : रामगढ़ पांडवा निवासी बीरबल को अपात्रता संबंधी लिखित जानकारी देने और जेई के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश।

n
परिवार पहचान पत्र में अज्ञात नाम जुड़ना : कैथल निवासी संध्या की शिकायत पर मंत्री विज ने गहन जांच और संबंधित महिला से रिकवरी करने के आदेश दिए।

n
आवास योजना : बात्ता की शिकायत पर सीईओ जिला परिषद ने बताया कि तीसरी किस्त जल्द जारी की जाएगी।

n
मनरेगा कार्य न मिलने का आरोप : गांव आंधली के संतोष को अब तक 33 दिन का कार्य मिला; मंत्री ने भविष्य में काम दिलवाने का आश्वासन दिया।

n काडा विभाग की खाल : गांव कैलरम निवासी टीका राम की शिकायत पर एसडीएम व समिति गठित कर जांच करने के निर्देश।

n
झूठी एफआईआर : लक्ष्मी चंद का आरोप कि उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज हुई, क्रिप्टोकरेंसी मामले की जांच के लिए मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

n
बिजली विभाग की शिकायत : छात्रावास रोड के दुकानदारों की शिकायत पर मंत्री ने बिजली निगम को गड्ढा भरने, पाइपलाइन ठीक करने को कहा।

n
अवैध खुर्दा: वार्ड 31 निवासी विकास कुमार की शिकायत पर मंत्री ने अवैध खुर्दे हटाने के साथ नौच की पेयजल पाइप लाइन लीकेज का समाधान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed