फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   OPS Sankalp Tiranga Yatra taken out

Kaithal News: ओपीएस संकल्प तिरंगा यात्रा निकाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
OPS Sankalp Tiranga Yatra taken out
राजौंद। पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के आह्वान पर सैंकड़ों कर्मी रविवार को अंबाला की अनाज मंडी में आयोजित ओपीएस संकल्प तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। समिति के जिला उपाध्यक्ष होशियार सिंह, खंड अध्यक्ष पवन शर्मा सचिव राम भगत के नेतृत्व में काफिला रवाना हुआ।
विज्ञापन

समिति के खंड संयोजक राजकुमार राजौंद ने बताया कि केंद्रीय सेवाओं में 2004 के बाद और राजकीय सेवाओं में 2006 के बाद नियुक्ति प्राप्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना के स्थान पर नई पेंशन योजना लागू की है। पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने नई पेंशन योजना के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली लागू करवाने के लिए कई सालों से समय समय पर केंद्रीय एवं राज्य स्तर धरने प्रदर्शन किए हैं।
विज्ञापन

पेंशन योजना ना केवल कर्मचारियों के लिए, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी हितकारी नहीं है। लोकसभा चुनाव में कर्मचारियों के विरोध के चलते हरियाणा में पांच सीटें गंवाने के बाद लीपापोती करने के बाद सरकार ने भ्रमित करने के लिए एन पी एस का नाम बदलकर यूपीएस कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों का ओ पी एस को लेकर ना केवल संघर्ष जारी रहेगा बल्कि नई ऊर्जा के साथ इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत आगामी एक सितंबर को हिसार मंडल व आठ सितंबर को रोहतक मंडल की पुरानी पेंशन बहाली के प्रदर्शन की योजना बनाई है। इस मौके पर रामभगत, राजेश ढुल, राजबीर, जयपाल नेहरा, राजेश शर्मा, कृष्ण शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed