{"_id":"61a517435d10ed0f6075ce56","slug":"opposition-parties-should-oppose-the-policies-of-the-government-but-there-should-be-dignity-of-parliament-naib-saini-kaithal-news-knl911872103","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी दल सरकार की नीतियों का विरोध करें, लेकिन संसद की गरिमा होनी चाहिए : नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षी दल सरकार की नीतियों का विरोध करें, लेकिन संसद की गरिमा होनी चाहिए : नायब सैनी
विज्ञापन
Opposition parties should oppose the policies of the government, but there should be dignity of Parliament: Naib Saini
- फोटो : Kaithal
सांसद नायब सिंह सैनी ने संसद में सोमवार को कृषि बिल वापस लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का आभार जताया है।
सांसद नायब सैनी ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में पास होने के बाद कृषि कानून विधेयक, 2021 फार्म लॉ रिपील बिल 2021 को राज्यसभा में भी पास हो गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानून वापसी बिल को पेश किया। संसद का ये सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले की घोषणा थी और इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इन तीनों कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी थी। सांसद नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच शुरू से ही किसानों के समर्थन में रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि बिल वापस लेने का बड़े मन से फैसला किया। अब किसान भाईयों को बड़े मन के साथ वापस घर लौटना चाहिए। भाजपा की सरकार के लिए किसानों के हित सदा ही सर्वोपरि रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले का स्वागत किया व धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच सदा किसानों के समर्थन में रही है।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं बनाकर प्रभावी ढंग से लागू की गई हैं। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि छोटे किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मोदी सरकार ने फसल विविधिकरण, दूध उत्पादन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन योजना को लागू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा सवाल का जवाब देने को तैयार है। संसद में सवाल भी हों और शांति भी हो। सरकार के खिलाफ, नीतियों के खिलाफ जितनी आवाज होनी चाहिए वह हो, लेकिन संसद की गरिमा, स्पीकर पद की गरिमा, चेयर की गरिमा के विषय में हम चिंतन करें। जो आने वाले दिनों में देश की युवा पीढ़ी के काम आए।