{"_id":"66b2b71712340c5bc9077734","slug":"open-counseling-of-students-deprived-of-admission-tomorrow-kaithal-news-c-18-1-knl1004-447498-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दाखिले से वंचित विद्यार्थियों की ओपन काउंसलिंग कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दाखिले से वंचित विद्यार्थियों की ओपन काउंसलिंग कल
Wed, 07 Aug 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मिशन एडमिशन के तहत मंगलवार को पीजी कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया के तहत फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि रही। दूसरे चरण में फिजिकल काउंसलिंग 08 अगस्त को होगी। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
मंगलवार को मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई। आरकेएसडी कॉलेज के साथ ही आईजी महिला और जाट कॉलेज में भी विद्यार्थियों की भीड़ जुटी। आरकेएसडी कॉलेज में प्रथम मेरिट सूची के अनुसार प्रवेश का आज अंतिम दिन होने के कारण विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। बहुत से विद्यार्थी ऐसे भी आए, जिनका नाम मेरिट सूची में नहीं था। वे ओपन फिजिकल काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रवेश के बारे में पूछताछ करने के लिए उत्सुक दिखे।
प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि प्रथम मेरिट सूची के अनुसार बहुत से विद्यार्थी अपने-अपने विभागों में अपने पसंदीदा विषयों के लिए कॉलेज आए। विभागों में स्टाफ सदस्यों की समिति लगातार प्रवेश के लिए काम कर रही है व चालान जनरेट करने और फीस रसीद प्राप्त करने की सुविधा भी प्रदान की है।
विज्ञापन
डॉ. गोयल ने बताया कि स्नातक कार्यक्रमों के लिए पोर्टल भी अब खुला है व विद्यार्थी अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम के बारे में कॉलेज से परामर्श करने के बाद नए पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि लगभग सभी स्नातक कार्यक्रमों में सीटें पहले ही भर चुकी हैं। फिर भी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परामर्श के लिए एनसीसी कक्ष में कॉलेज हेल्प डेस्क से संपर्क करें। साथ ही यूजी कार्यक्रमों के लिए कक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। पीजी कार्यक्रमों के लिए ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया अब वीरवार से शुरू होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश लेने के लिए संबंधित विभागों में आएं।