फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   OPD increased, more patients suffering from cold, cough and fever...

Kaithal News: सर्दी का सितम जारी, जल्द धूप निकलने के आसार

Thu, 11 Jan 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
OPD increased, more patients suffering from cold, cough and fever...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शीतलहर के साथ हांड़ कंपाने वाली सर्दी से सभी परेशान हैं। बुधवार सुबह से ही 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहीं। इससे दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चलाते समय हाथ-पांव बिल्कुल ही सुन्न पड़ रहे थे। इसके बाद दोपहर को बादलों की लुका छिपी के बीच हल्की धूप निकली। जो शीतलहर के चलते धूप बेअसर रही।

दिनभर लोग गर्म कंबल व अन्य वस्त्रों में लिपटे नजर आए। बाजार में दुकानदारों ने अलाव का सहारा लिया। कार्यालयों में कर्मचारियों ने सर्दी से राहत पाने के लिए गर्म चूल्हा जलाना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते 20 दिन से निरंतर धूप नहीं निकल रही। 15 दिन तो बिल्कुल ही धूप नहीं दिखाई दी। बीते पांच दिनों से बादलों की लुका-छिपी के बीच हल्की धूप निकलती है। वह भी शीतलहर के चलते बेअसर रहती है। बुधवार को तो सुबह से ही शीतलहर चल रही है। जिससे लोग घरों में दुबकने को ही मजबूर है। सर्दी के चलते लोग बहुत ही जरूरी कार्य से घर से बाहर जाते है अन्यथा सर्दी के चलते अपने घरों में ही दुबके रहते हैं। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही बिल्कुल कम है। सामान्य दिनों के मुताबिक अधिकांश बाजार सुनसान ही दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतलहर के चलते लोगों की दिनचर्या बिल्कुल प्रभावित है। किसान राजेश रहेजा, रिंकू, नवदीप, गुरदयाल, जरनैल ने बताया कि अब तक जिले में फसलों व सब्जियों की फसलों को नुकसान नहीं है। यदि कुछ दिन तक ऐसी ही सर्दी हुई तो बेल वाली सब्जियों में गलन हो सकती है। अब तक मौसम सब्जियों के बिल्कुल अनुकूल बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज सेल्सियस दर्ज किया गया।


एक दो दिन में धूप निकलने की संभावना है। जिसके बाद मौसम साफ होगा। अब तक सर्दी से जिले में फसलों से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। बीच-बीच में बादल भी छाए रहेंगे।

-रमेश वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed