फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   OPD crosses 400 in District Civil Hospital

Kaithal News: जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी 400 के पार

Fri, 24 May 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
OPD crosses 400 in District Civil Hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गर्मी के तल्ख तेवरों के बीच जिला नागरिक अस्पताल में सामान्य बीमारियों की ओपीडी 400 के पार पहुंच गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। जिला अस्पताल में जुकाम, खांसी और वायरल बुखार की ओपीडी बढ़ने लगी है। ये ओपीडी अब सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुनी हो चुकी है। वहीं, सभी बीमारियों की ओपीडी 800 से 1500 के करीब पहुंच गई है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहा तापमान लोगों को परेशान कर रहा है।

रविवार से शुरू होगा नौतपा
मौसम विभाग के अनुसार 26 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा। इसके बाद लगातार तापमान में निरंतर बढ़ोतरी होगी। इसके बाद बादल छाने पर तापमान में कमी आने की उम्मीद है। मई में जिस प्रकार मौसम की शुरुआत हुई है। जून में तापमान 48 डिग्री को पार कर सकता है। बढ़ती गर्मी के बीच बुखार, सिर दर्द, लू लगने, हीट स्ट्राेक, उल्टी-दस्त के मरीजाें की संख्या तेजी से बढ़ रही है। छोटे बच्चों के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी गर्मी के चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


पहले नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के पास खांसी, जुकाम, बुखार, दस्त, उल्टी के 50 से 70 मरीज ही पहुंचते थे। अब इनकी संख्या 150 से अधिक हो गई है।

वहीं, नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की ओपीडी 70 से बढ़कर 100 के पार पहुंच गई है। छाती रोग चिकित्सक की ओपीडी 70 से बढ़कर 120 के पार पहुंच गई है। दोनों चिकित्सकों को मिलाकर 250 के करीब ओपीडी खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द, डायरिया, लू लगने के मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब 30 से 40 मरीज गर्मी के कारण लू लगने से, उल्टी-दस्त, तेज बुखार, हीट स्ट्रोक के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी देखकर चिकित्सकों ने दी सलाह- नियमित अंतराल में पीते रहे पानी
चिकित्सकों ने सलाह है कि नियमित अंतराल पर खूब पानी पिएं। ओआरएस का घोल लाभदायक है। मौसमी फलों का सेवन करें और खाने-पीने में तैलिय पदार्थ का सेवन कम करें। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए दिन के सबसे ज्यादा गर्मी वाले समय में, घर से बाहर नहीं निकलें। अत्यधिक मात्रा में पानी और जूस पीएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

नागरिक अस्पताल में हीट वेव बढ़ने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। अधिकतर बीमारियों की ओपीडी दोगुनी हुई है। सभी बीमारियों की ओपीडी भी 1500 से अधिक है। हीट वेव में बच्चों में तो अधिक बीमारियों का खतरा बना रहता है। वहीं, बुजुर्गाें का भी खास ध्यान रखने की जरूरत रहती है। लोगों से अपील है दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें। - डॉ. सचिन मांडले, जिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।

भीषण गमी से सब्जियों की फसल भी प्रभावित हो रही है। तेज धूप होने के कारण पौधे सूखने लगे हैं। तापमान ज्यादा बढऩे के कारण सब्जियों व हरे चारा की फसल पर इसका असर पड़ रहा है। किसान पौधे को बचाने के लिए खेतों में पानी देते रहें, ताकि नमी बनी रहे। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। - रमेश चंद्र वर्मा, मौसम समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed