फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Only through coordination will the benefits of the scheme reach the last person in the society: LDM

तालमेल से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजना का लाभ : एलडीएम

Wed, 04 Feb 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Only through coordination will the benefits of the scheme reach the last person in the society: LDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला अग्रणी बैंक कार्यालय में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) सुमन कुमार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, सरकारी ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा तथा वित्तीय समावेशन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना रहा।

एलडीएम सुमन कुमार ने बैंकों और संबंधित सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि आपसी तालमेल से ही सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं ऋण योजनाओं की वर्तमान स्थिति का विस्तृत विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान कृषि एवं एमएसएमई ऋण योजनाओं की विशेष रूप से समीक्षा की गई। किसानों और लघु उद्यमियों को दिए जा रहे ऋण, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना व अन्य सब्सिडी योजनाओं की प्रगति, प्रधानमंत्री जन-धन योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत लाभार्थियों को जोड़ने की स्थिति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराने पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीएम ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए कि ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर विशेष जोर देते हुए कहा कि रेहड़ी-फड़ी वालों और छोटे दुकानदारों के आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर शीघ्र ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक में नाबार्ड के डीडीएम जगतार सिंह, आरसेटी कैथल के निदेशक जगदीश कुमार, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, संबंधित सरकारी विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


गांवों व वार्डों में लगेंगे शिविर ः बैठक में वित्तीय साक्षरता सप्ताह पर भी चर्चा की गई। यह सप्ताह 9 से 13 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान गांवों और वार्डों में जागरूकता शिविरों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed