{"_id":"6841ed109d9d7e9f6706a56d","slug":"only-through-collective-efforts-can-we-protect-our-environment-kaithal-news-c-18-1-knl1004-663749-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सामूहिक प्रयासों से ही होगा म्हारे पर्यावरण का संरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सामूहिक प्रयासों से ही होगा म्हारे पर्यावरण का संरक्षण
Fri, 06 Jun 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले में वीरवार को विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर पौधे लगाए गए। सभी जगहों पर लोगों में जागरूकता फैलाकर संदेश दिया गया कि सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरण का संरक्षण संभव है। जानकारी दी गई कि इस वर्ष की थीम है- प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। सभी जागरूक लोगों ने प्लास्टिक से दूर रहने का आह्वान कर पर्यावरण बचाने के लिए आमजन से सहयोग मांगा। संवाद
पेटिंग बनाकर लोगों को किया जागरूक
कैथल। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप व इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप जिला ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वाल्मीकि बस्ती (रेलवे स्टेशन के निकट) में एक पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। श्री नर नारायण सेवा समिति ने बच्चों के बीच चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति बच्चों में जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम में ग्रुप लीडर बख्शीश चंद ने सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने की शपथ दिलवाई। चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
हरित योग के रूप में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
कैथल। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की ओर से 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की श्रृंखला निरंतर जारी हैं। वीरवार को विश्व पर्यावरण दिवस को हरित योग के रूप में योग व्यायामशालाओं एवं आयुष संस्थानों में पौधारोपण कर उत्साह से मनाया गया।
विज्ञापन
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. शकुंतला दहिया ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। वन विभाग के सहयोग से नीम, एलोवेरा, सहजन, आंवला, जामुन आदि औषधीय पौधे वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर की श्रृंखला में ब्रह्माकुमारी आश्रम, कैथल में योग शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। योग ट्रेनर संदीप सिंह एवं कनिका आयुष योग सहायक द्वारा कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, शीतली एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। संवाद