Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Only Shalini filed nomination papers in Ward-11 by-election

Kaithal News: वार्ड-11 उपचुनाव में केवल शालिनी ने भरा नामांकन पत्र

Sat, 25 Apr 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Only Shalini filed nomination papers in Ward-11 by-election
रिटर्निंग अधिकारी कृष्ण कुमार को नामांकन पत्र 06 सौंपती स्वर्गीय पूर्व पार्षद राजवीर वाल्मीकि क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। वार्ड नंबर-11 में पार्षद पद के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। अंतिम दिन अपराह्न तीन बजे तक केवल एक ही उम्मीदवार शालिनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिससे वार्ड में निर्विरोध चुनाव की स्थिति बन गई है।

रिटर्निंग अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि निर्धारित समय सीमा तक सिर्फ एक नामांकन प्राप्त हुआ है। अब नियमानुसार नामांकन पत्रों की जांच सहित औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वार्ड नंबर-11 अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है। वर्ष 2022 के नगर निकाय चुनाव में यहां से राजवीर वाल्मीकि पार्षद चुने गए थे, लेकिन बीमारी के चलते उनके निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी, जिसके चलते उपचुनाव घोषित किया गया। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 28 अप्रैल को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तय थी और 10 मई को मतदान प्रस्तावित था, लेकिन एक ही नामांकन मिलने से अब मतदान की आवश्यकता नहीं रह गई है। स्वर्गीय पार्षद राजवीर वाल्मीकि की पुत्री शालिनी ने ही नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में उनके निर्विरोध पार्षद चुने जाने की संभावना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed