फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Only a person free from drugs can enjoy a healthy life: Naveen Bansal

Kaithal News: नशे से मुक्त व्यक्ति ही सेहतमंद जीवन का ले सकता है आनंद ः नवीन बंसल

Sat, 19 Oct 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Only a person free from drugs can enjoy a healthy life: Naveen Bansal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलबेहड़ा में नशा मुक्ति पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नवीन बंसल ने विद्यार्थियों व आम जन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे से मुक्त व्यक्ति ही सेहतमंद जीवन का असली आनंद ले सकता है।

उन्होंने बताया कि नशे की बुराई को मिटाने के लिए समाज को इसके प्रति दूसरों को जागरूक करने के साथ साथ स्वयं को नशे के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। इस समय नशे की दलदल में फंसा व्यक्ति अपने परिवार व समाज के पतन का कारण बनता है। प्रधानाचार्य ने विद्यालय से विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति रैली के लिए रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य ग्राम वासियों व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम के खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया। कहा कि भारत सरकार की नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो व विद्यालय शिक्षा विभाग कि संयुक्त तत्वावधान में इस नशा मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाना है। इस कार्यक्रम में अध्यापकों व विद्यार्थियों ने नशे से मुक्ति की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को शपथ दिलाई। पुलिस प्रशासन कैथल की तरफ से कार्यक्रम में मौजूद सुनील संधू ने विद्यार्थियों को बताया कि वे लोग मंच से बताई गई बातों को घर में अपने बड़ों से सांझा करें। कहा कि उनके आस-पड़ोस में अगर कोई व्यक्ति नशे का आदि है, और वह नशे से निजात पाना चाहता है तो वह जिला नागरिक अस्पताल कैथल में बिना कोई शुल्क दिए नशे की लत से छुटकारा पा सकता है।

इस मौके विद्यालय से शिक्षक परमजीत कौर, सुखदेव सिंह, शीतल शर्मा, दलबीर सिंह, सतीश कुमार, रोहित, नरेश, पवन आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed