फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   online business

मोबाइल इंटरनेट बंद होने से ऑनलाइन कारोबार को झटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
online business
मोबाइल इंटरनेट बंद होने का जिले में कई तरह की सेवाओं पर बड़ा असर दिखा और ऑनलाइन लेन-देन ठप रहा। पेट्रोल पंपों, शॉपिंग कांपलेक्स सहित बड़े प्रतिष्ठानों पर जहां पेटीएम, गूगल पे, फोन पे जैसी एप का प्रयोग करके भुगतान होता था, वहां लेन-देन पर बड़ा असर नजर आया और लोगों को कैश ट्रांजेकशन करनी पड़ी। वहीं करीब 20 से 25 लाख रुपये की मोबाइल बैंकिंग भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों की सेल हुई डाउन
करनाल रोड स्थित निर्मल फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन संजीव कुमार ने बताया कि इंटरनेट सेवा बंद होने से उनकी शनिवार को 200 लीटर तेल की सेल कार्ड स्क्रैप व लगभग 30 हजार रुपये की सेल गूगल पे, फोन पे व पेटीएम की प्रभावित हुई है। पुराना बस अड्डा के सामान बनारसी दास एंड संस पेट्रोल पंप के मैनेजर देवेंद्र कुमार व ताराचंद अवैध बिहारी पंप के मैनेजर कृष्ण कुमार ने बताया कि पेटीएम, गूगल पे व फोन पे से लगभग 15 हजार रुपये की सेल व 20 से 30 हजार रुपये के कार्ड स्क्रैप होते थे। लेकिन इंटरनेट बंद होने से लगभग 40 हजार की सेल प्रभावित हुई है। पदमा सिटी मॉल के मैनेजर पवन चावला ने बताया कि माल में जो ऑनलाइन बुकिंग होती थी, आज वह कॉल पर बुकिंग कर रहे है और डिलीवरी के दौरान उपभोक्ता से कैश लिया जा रहा है। ब्रॉडबैंड से जरूर राहत मिली है।
विज्ञापन

बैंक बंद होने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
शहरवासी सुलिंद्र, कर्मजीत, सुल्तान, मोहन, मनजीत ने बताया कि इंटरनेट बंद होने से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन वाली एप नहीं चल रही। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक हजार या दो हजार की जरूरत पड़ती तो गूगल पे या फोन पे के माध्यम से मंगवा भी लेते थे और भेज भी देते थे। लेकिन शुक्रवार शाम से ही नेट बंद होने से पैसे ट्रांसफर ही नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि शनिवार को बैंक बंद होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मनजीत ने कहा कि वह उसकी माता को लेकर दवाई दिलवाने आया था, लेकिन कैश न होने से उसे ऑनलाइन पेमेंट करनी चाही तो नेट न चलने से वह भी नहीं हो पाई। एक निजी दुकान पर वाईफाई के माध्यम से उसे पेमेंट करनी पड़ी। इससे उसका काफी समय बर्बाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन रिचार्ज का काम पर पड़ा असर
फोन रिचार्ज करने वाले दुकानदार पवन, कुलदीप, गोलू कुमार, अमित कुमार व सौरव ने बताया कि इंटरनेट बंद होने से उनका मोबाइल रिचार्ज का काम बंद ही हो गया। उनकी दुकान पर वाईफाई नहीं है। इसलिए जो भी ग्राहक रिचार्ज के लिए आता वह वह वापस खाली ही लौट रहा है। वह हर दिन लगभग तीन से पांच हजार रुपये तक रिचार्ज करते हैं। लेकिन आज तो एक भी रिचार्ज नहीं कर पाए।
बाजार में विभिन्न दुकानों को हुआ काम प्रभावित
शहर में जूस, परचून, कास्मेटिक, मिठाई, दूध, कंफेक्शनरी, कपड़ा सहित अन्य दुकानदारों का काम प्रभावित हुआ है। दुकानदार कर्मबीर, रोहताश, दीपक, कमल व राहुल ने बताया कि शहर में सभी दुकानों पर इंटरनेट न चलने से सेल प्रभावित हुई है। सभी मार्केटों में हर दुकानदार को इंटरनेट बंद होने से औसतन तीन से पांच हजार रुपये की सेल प्रभावित हुई है। जो बड़ी दुकानें है उनमें 10 से 20 हजार का फर्क पड़ा है।
देरी से भर रहे ऑनलाइन फार्म
कैफे संचालक पवन, सुरेंद्र, आकाश व कुलदीप ने बताया कि इंटरनेट बंद होने से कार्य प्रभावित है। लेकिन जहां पर ब्रॉड बैंड व वाईफाई लगे हैं वहां पर इंटरनेट की स्पीड कम हो गई है। जो भी उपभोक्ता फार्म अप्लाई करवाते हैं कम से कम एक फार्म अप्लाई करने में आधा घंटा लग रहा है।
होम वर्क के साथ-साथ रूटीन का काम भी हुआ प्रभावित
कैथल। कोरोना के कारण बच्चों की ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई शुरू की गई। जो लगभग छह महीने से जारी थी। लेकिन अचानक इंटरनेट सेवा बंद होने बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई। अभिभावकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपकरणों को जैसे-तैसे इंटरनेट से जोड़ने की कोशिश की गई लेकिन सफल नहीं हुए। बता दें लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गई। लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद से इंटरनेट बंद होने से बच्चों की शाम के समय व अगला दिन ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लग पाई। अभिभावक कविता, सोनिया, मकेश अंजू, नीलम व लवप्रीत कौर ने बताया कि सुबह से शाम तक एक समय अंतराल में ऑनलाइन कक्षाएं लगती थी। इंटरनेट बंद होने से काफी पढ़ाई प्रभावित हुई। स्कूल में भी सातवीं कक्षा के बच्चों को नहीं बुलाया जा रहा है।

एलडीएम आरके कटारिया ने बताया कि जिले में एक दिन में करीब 200 करोड़ से अधिक का कारोबार होता है। मोबाइल इंटरनेट बंद होने से बैंकों के अंदर लेन-देन पर कोई असर नहीं हुआ। लेकिन जो करीब 20 से 25 लाख रुपये की मोबाइल बैंकिंग होती थी, उस पर जरूर असर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed