Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Online applications for 'Mission Buniyaad' and 'Super-100' have begun; registration will be open from December 5 to December 12.

Kaithal News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 5 से 12 दिसंबर तक कर सकेंगे पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Online applications for 'Mission Buniyaad' and 'Super-100' have begun; registration will be open from December 5 to December 12.
कैथल। सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा सरकार की मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 योजनाओं के शैक्षणिक सत्र 2027-29 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू हो गई है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सरकारी स्कूलों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि कोई भी होनहार विद्यार्थी जानकारी के अभाव में इस अवसर से वंचित न रहे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


60 प्रतिशत अंक वाले विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन
जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि मिशन बुनियाद के लिए वर्तमान में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे वे विद्यार्थी पात्र हैं, जिन्होंने सातवीं कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं सुपर-100 के लिए दसवीं कक्षा के ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने नौवीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इससे कम अंक वाले इच्छुक विद्यार्थियों को भी पंजीकरण और प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन बुनियाद में चयनित विद्यार्थियों को नौवीं और दसवीं कक्षा में विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन मिलेगा। वहीं सुपर-100 के तहत चयनित विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं में जेईई और नीट की तैयारी के लिए आवासीय सुविधा और विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन दिया जाएगा।

435 विद्यार्थियों को मिल चुका है लाभ...
वर्ष 2022 में शुरू हुए मिशन बुनियाद के प्रदेश में फिलहाल 103 केंद्र संचालित हैं। 25 नए केंद्र शुरू होने के बाद इनकी संख्या 128 हो जाएगी। वहीं वर्ष 2018 से संचालित सुपर-100 के माध्यम से अब तक 435 विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला हासिल किया है। इनमें 146 आईआईटी, 158 एनआईटी और 74 विद्यार्थियों का सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है।


5 दिसंबर और 12 दिसंबर को होंगी परीक्षाएं
मिशन बुनियाद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर और सुपर-100 के लिए 5 दिसंबर निर्धारित की गई है। मिशन बुनियाद की प्रवेश परीक्षा 23 दिसंबर और सुपर-100 की 16 दिसंबर को होगी। दोनों परीक्षाओं में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के चार अंक और गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed