फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One thousand policemen will handle the security arrangements, servants will handle the responsibility inside the venue of the gathering.

Kaithal News: एक हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था, समागम स्थल के अंदर की जिम्मेदारी संभालेंगे सेवादार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
One thousand policemen will handle the security arrangements, servants will handle the responsibility inside the venue of the gathering.
पानीपत/समालखा। संत निरंकारी मंडल के वार्षिक समागम में करीब 10 लाख अनुयायियों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए करीब एक हजार पुलिसकर्मी और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पानीपत के अलावा सोनीपत के एसीपी के पास इसकी जिम्मेदारी होगी। आठ डीएसपी व 27 इंस्पेक्टरों की देखरेख में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। वहीं जीआरपी भोड़वाल माजरी के अलावा समालखा, पानीपत व सोनीपत के गन्नौर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। जीआरपी ने दो डीएसपी के नेतृत्व में करीब दो दर्जन नाके स्टेशन और इसके आसपास लगा दिए हैं। जिला पुलिस के पास सुरक्षा एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी रहेगा। यहां जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था बड़ा विषय रहेगा। आध्यात्मिक स्थल के अंदर डेरा अनुयायी और सेवादार सुरक्षा व यातायात की व्यवस्था खुद संभालेंगे।
विज्ञापन

संत निरंकारी मंडल का तीन दिवसीय वार्षिक संत समागम 28 से 30 अक्तूबर को भोड़वाल माजरी गांव स्थित आध्यात्मिक केंद्र में होगा। इसमें करीब 10 लाख अनुयायियों के पहुंचने का अनुमान है। ढाई से तीन लाख अनुयायी अब तक पहुंच चुके हैं। अधिकतर अनुयायी ट्रेन से आ रहे हैं। यहां अप और डाउन में 42 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है। इसके अलावा पानीपत रोडवेज डिपो ने करीब 70 बसें भी लगाई हैं। ये बसें समागम स्पेशल के रूप में चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

एसपी पानीपत अजीत सिंह शेखावत ने सोनीपत के गन्नौर एएसपी गौरख पाल राणा के साथ वीरवार को समागम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने डेरा अनुयायियों से भी बातचीत की। पुलिस की मुख्य जिम्मेदारी यातायात व पंडाल के बाहर की रहेगी। वीआईपी और वीवीआईपी पंडाल में पुलिस के विशेष जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूरे स्थल के चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। यहां 30 मचान बनाए जाएंगे। हर मचान पुलिस का एक वाचर तैनात किया जाएगा। इसके अलावा एक स्वयंसेवक पुलिस के साथ मौजूद रहे। यहां दूरबीन के अलावा अन्य आधुनिक तरीकों से सुरक्षा पर नजर रखेंगे। केंद्र के पांच मुख्य गेटों पर पुलिस की विशेष ड्यूटी रहेगी। इसके साथ यहां डेरा के अनुयायी भी तैनात रहेंगे।
जीआरपी एसपी अंबाला छावनी न भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर दो डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया है। इसका इंचार्ज डीएसपी मुख्यालय अंबाला कैंट राजेश कुमार और डीएसपी जीआरपी फरीदाबाद रविंद्र कुमार कुंडू को नियुक्त किया है। यहां करीब दो दर्जन नाके लगाए जाएंगे। जीआरपी कर्मी संंदिग्धों पर नजर रखेंगे और शक होने पर तलाशी भी लेंगे। इसके साथ स्पेशल चेकिंग के लिए सीआईए-जीआरपी की टीम भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर तैनात रहेगी। एक कंपनी रिजर्व रखी है। आठ कमांडों की ड्यूटी लगाई गई है।

वार्षिक समागम में सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस के 900 जवान व अधिकारी तैनात होंगे। इसके अलावा जीआरपी के डीएसपी और जवान तैनात किए गए हैं। यहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। एएसपी पानीपत मयंक मिश्रा की ड्यूटी समालखा में लगाई गई है।
- अजीत सिंह शेखावत, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed