{"_id":"67dc75207ea2d817b108914f","slug":"one-should-remain-dedicated-towards-the-goal-vishwanath-kaithal-news-c-18-1-knl1004-606465-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए : विश्वनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए : विश्वनाथ
Fri, 21 Mar 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता कालेज कौल में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर एडवोकेट विश्वनाथ व विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंजाबी विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डा.कुलदीप सिंह ने शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. ऋषिपाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद कालेज के मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर विश्वनाथ एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए और अनुशासन को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि डा. कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज का युवा ज्ञान और कौशल के बल पर नई ऊंचाइयों को छू सकता है। हमारी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए हमें अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।