फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   one person died, 37 new case found

कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत, संक्रमित मिले 37 व्यक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
one person died, 37 new case found
जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 37 नए केस मिले हैं। मृतक व्यक्ति गांव क्योड़क का रहने वाला था। 64 वर्षीय यह व्यक्ति अग्रोहा अस्पताल में आइसोलेट था। कोरोना संक्रमित होने के साथ वह हृदय रोग और बीपी से भी पीड़ित बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में व्यक्ति का संस्कार किया गया। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 272 हो गई है।
विज्ञापन

मार्च 2020 में कोरोना की शुरूआत से लेकर अब तक जिले में 4859 संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। इनमें से 4516 ठीक हो चुके हैं और 72 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर सोमवार को 45 व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। सोमवार को जिले में 28 स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन टीकाकरण किया गया। 2382 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का पहला और दूसरा टीका लगाया गया। पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 2364 रही। जबकि 18 व्यक्तियों ने दूसरा टीका लगवाया। सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए विभाग सतर्क है। जिलावासी कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed