फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One nomination each for 65 posts of judges

Kaithal News: पंचों के 65 पदों पर आए एक-एक नामांकन

Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
One nomination each for 65 posts of judges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में ग्राम पंचायतों के पंच व ब्लॉक समिति सदस्य के उप चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन करने की अंतिम तिथि रही। जिले में 104 पंचों में से 65 पंचों के पदों पर एक-एक नामांकन पत्र आए हैं। मतदान नौ जुलाई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

गौरतलब है कि जिले में एक ब्लॉक समिति व 104 पंचों के लिए उपचुनाव करवाया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग के शेड्यूल अनुसार मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और बुधवार को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम
विज्ञापन

दिन रहेगा।

उम्मीदवार बुधवार अपराह्न तीन बजे अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके साथ ही दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव उम्मीदवारों की सूची चस्पा की जाएगी।

इससे पहले ही ढांड पंचायत समिति में वार्ड नंबर आठ में एक ही नामांकन आया है। इसमें सोनिया रानी ने नामांकन किया है। यदि नामांकन में कोई कमी नहीं पाई गई तो सोनिया रानी सदस्य बन जाएंगी। जिले में 104 पंचों में से 65 पंचों के पदों पर एक-एक नामांकन पत्र आए हैं। उम्मीदवार के दस्तावेज में कोई कमी नहीं मिली तो वे सर्वसम्मिति से पंच बन जाएंगे। पंचों के 22 पदों के लिए कोई भी नामांकन नहीं आया। वहीं 17 पंचों के पदों के लिए चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 104 पंचों व ढांड पंचायत समिति के वार्ड नंबर आठ में नौ जुलाई मतदान होगा। नामांकन के अंतिम दिन पंचायत समिति व 65 पंचों के पदों पर एक-एक नामांकन पत्र आए है। अब 17 पदों पर चुनाव होंगे। इसके अलावा 22 पंचों के पदों पर कोई नामांकन ही नहीं आया है। - कंवर दमन, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी।
एक नजर
खंड
कुल सीट
यहां होने
एक नामांकन
नामांकन



हैं चुनाव
आया .नहीं आया

पूंडरी
06
01
04
01

ढांड
10
04
04
02

कलायत
18
01
14
03

गुहला
21
06
11
04

सीवन
15
02
11
02

राजौंद
03
00
01
02

कैथल
31
03
20
08

कुल
104
17
65
22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed