फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One more accused arrested in supply of katta

Kaithal News: कट्टा सप्लाई में एक और आरोपी काबू

Thu, 14 Aug 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
One more accused arrested in supply of katta
कैथल। कट्टा सप्लाई करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने सेरधा निवासी राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 जून को इसी मामले में पुलिस ने पाई से भाणा सड़क नहर पुल पर दबिश देकर सेरधा निवासी अनिकेत को .32 बोर का अवैध पिस्तौल व एक कारतूस सहित पकड़ा था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि यह असलहा उसे राजू ने उपलब्ध कराया था। बुधवार को आरोपी राजू को गिरफ्तार कर अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवादकट्टे के साथ आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

कैथल। सीआईए-वन पुलिस ने कट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम गश्त के दौरान खनौरी बाइपास कैथल के पास मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि पाडला निवासी मंदीप अपने पास नाजायज असलहा रखे हुए है और बुढ़ा खेड़ा सत्संग भवन के पास वाहन के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर मंदीप को काबू किया। जांच में उसके कब्जे से .315 बोर का एक कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed