फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One lakh two thousand children will be given anti-polio medicine

Kaithal News: एक लाख दो हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियोरोधी दवा

Fri, 10 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
One lakh two thousand children will be given anti-polio medicine
कैथल। सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला ने बताया कि जिले में 12 से 14 अक्तूबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 604 बूथों के माध्यम से शून्य से पांच वर्ष तक के लगभग एक लाख दो हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। डॉ. चावला ने बताया कि अभियान के पहले दिन बूथ स्तर पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जबकि दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अति संवेदनशील क्षेत्रों जैसे झुग्गी-झोपड़ी, ईंट-भट्टे और निर्माणाधीन स्थलों पर बच्चों तक दवा पहुंचाने के लिए 48 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर दवा पिलाने के लिए 30 विशेष टीमें तैनात की गई हैं। डॉ. चावला ने कहा कि हालांकि भारत को 27 मार्च 2014 को पोलियो-मुक्त देश घोषित किया जा चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान से वायरस के प्रवेश का खतरा अब भी बना हुआ है। इसलिए पोलियो की रोकथाम के लिए यह अभियान बेहद आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed