फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One lakh rupees reward announced 15 months after the murder

हत्या के 15 माह बाद एक लाख रुपये इनाम का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees reward announced 15 months after the murder
कैथल। पिछले साल जनवरी माह में हुए स्कूल संचालक जयपाल नैन की हत्या की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ सकी है। सुराग की तलाश में परेशान हरियाणा पुलिस ने कोई ठोस जानकारी देने के लिए अब 15 माह बाद एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। यह जानकारी पुलिस पीआरओ प्रदीप नैन ने दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीवन थाना के तहत आने वाले गांव पिसोल में स्थित श्री गुरु नानक कन्या पब्लिक स्कूल संचालक रहे मॉडल टाउन निवासी जयपाल नैन हत्या की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। यमुनानगर में आवर्धन नहर की पटरी के पास 17 जनवरी 2021 को कीचड़ में धंसी कार में उनका शव पुलिस ने बरामद किया था। सूचना मिलने पर सबसे पहले सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामला हत्या का देख डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद, सीआईए-2 इंचार्ज महरूफ अली फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। कार का बाई तरफ का अगला टायर पूरी तरह कीचड़ में धंसा हुआ था। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कार की खिड़की खोलकर शव निकाला।
विज्ञापन

शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि मारपीट के बाद उसका कत्ल किया गया है। जयपाल की गर्दन कटी हुई थी, चेहरे, नाक, छाती व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट थी। पुलिस ने कपड़ों की जांच की तो उसकी पहचान कैथल के मॉडन टाउन निवासी जयपाल नैन के रूप में हुई। वह पंजाब के पटियाला के गांव भुल्लन का रहने वाला था और सेक्टर-19 कैथल निवासी बलविंद्र सिंह के साथ सीवन के गांव पिसोल स्थित श्री गुरुनानक गर्ल्स पब्लिक स्कूल का पार्टनर था। स्कूल से छुट्टी के बाद वह घर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन इसके बाद वह लापता हो गया था। इस संबंध में सेक्टर 19 निवासी बलविंद्र सिंह की शिकायत पर सीवन थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई बाद जयपाल का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया था। मामले में हत्या समेत अन्य धारा जोड़कर एसआईटी ने जांच भी की लेकिन भरसक प्रयास के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था। एसपी मकसूद अहमद की तरफ से इस मामले में नए सिरे से एसआईटी का पुनर्गठन किया गया है तथा इस मामले की पुन गहनता से जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि इस मामले बारे जो कोई भी ठोस सूचना देगा उसे पुलिस की तरफ से एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा तथा सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मामले की सूचना कंट्रोल रूम कैथल नबंर 01746-234223, एसपी कैथल मोबाइल नंबर 9053052100 व डीएसपी विवेक चौधरी के नंबर 9053052678 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed