फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One lakh rupees and jewelery stolen from the house

Kaithal News: मकान से एक लाख रुपये और गहने चोरी

Mon, 13 May 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 May 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees and jewelery stolen from the house
कैथल। जिले के अलग-अलग स्थानों से चोर गेहूं की बोरियां, एक मकान से नकदी व गहने और दुकान से सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में गांव कैलरम निवासी सुनील कुमार ने सीवन थाना में शिकायत दी कि तीन मई को रात को चोरों ने उसके सीवन मंडी में खड़े ट्रक से 80 बोरी गेहूं चोरी कर ली। जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव कठवाड़ निवासी बाला देवी ने सदर थाना में शिकायत दी कि वह 24 अप्रैल को अपने बेटे से मिलने पंचकूला गई हुई थी। जब 10 मई को वह अपने घर वापस आई तो पाया कि उसके घर से एक लाख रुपये, सोना-चांदी के गहने और अन्य सामान गायब था। जांच अधिकारी शमशेर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में चीका निवासी राजकुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि 10 मई को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी दुकान का शटर तोड़कर घरेलू सामान व पैसे चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


चौथे मामले में गांव खरल निवासी जसवंत ने चीका थाना में शिकायत दी कि दो मई को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी टटियाणा स्थित दुकान से 20 बोरी गेहूं व रुपये चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed