फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One lakh eleven thousand lamps were lit in Kaul village.One lakh eleven thousand lamps were lit in Kaul village.

Kaithal News: कौल गांव में जलाए एक लाख ग्यारह हजार दीप

Wed, 22 Oct 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 22 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
One lakh eleven thousand lamps were lit in Kaul village.One lakh eleven thousand lamps were lit in Kaul village.
565  सासंद नवीन जिंदल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कौल। कौल गांव के कपिल मुनि तीर्थ पर इस वर्ष दीपावली का पर्व अत्यंत भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक लाख ग्यारह हजार दीप जलाए गए। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल ने ग्रामवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

ऐतिहासिक धाम में कार्यक्रम का शुभारंभ कपिल मुनि जी की पावन धरा को नमन करते हुए किया गया। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कौल गांव अत्यंत प्राचीन स्थल है। यही वह भूमि है, जहां कपिल मुनि महाराज ने सांख्य शास्त्र का दिव्य ज्ञान दिया था। यह स्थान हरियाणा ही नहीं, बल्कि भारतवर्ष की आध्यात्मिक धरोहर है।
विज्ञापन


सांसद ने दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा पूजा, भैया दूज और छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये सभी त्यौहार हमें उजाले, परिश्रम और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे मिलकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और भाईचारे को जीवन का संकल्प बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा वातावरण दीपों की रोशनी, भक्ति संगीत और हर्षोल्लास से गूंज उठा। सांसद जिंदल ने कहा कि कौल की यह दिवाली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक है।कहा कि आने वाले वर्षों में कौल गांव को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।


इस मौके पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, विधायक सतपाल जांबा, जिला परिषद के चेयरमैन कर्मबीर कौल, वेदव्रत, गौरव कुमार, दीप बालू, जितेन्द्र टाया, शुभम सहरावत, गुलाब सिंह, मलखान सिंह, समक्ष शर्मा, रमेश्वर, सतबीर गिल, भव्य देवान, चमेल सिंह बरसाना, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed