फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One killed by Corona, 63 infected

कोरोना से एक की मौत, 63 संक्रमित हुए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
One killed by Corona, 63 infected
One killed by Corona, 63 infected - फोटो : Kaithal
शनिवार को एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 63 नए संक्रमित व्यक्ति पाए गए। चीका गोला के रहने वाले व्यक्ति ने 28 मार्च को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। 29 को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई और शनिवार को उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जिले में अब तक 4816 संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं, लेकिन उनमें से 4428 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। शनिवार को भी 63 संक्रमित व्यक्ति पाए गए, जबकि ठीक केवल 27 हुए। अब जिले में 320 एक्टिव केस हैं और 69 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शनिवार को जिले में 1312 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 1281 को वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया। दूसरा टीका 32 व्यक्तियों ने लगवाया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलावासियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। हर व्यक्ति कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कर महामारी से लड़ने में विभाग का सहयोग करे। ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed