फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One infected died of corona, six new cases were found

कोरोना से एक संक्रमित की मौत,छह नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
One infected died of corona, six new cases were found
दो माह सात दिन बाद पहली बार है कि एक दिन में कोरोना के पॉजिटिव केस 10 से नीचे आए हैं। शुक्रवार को महज छह नए कोरोना केस सामने आए। जबकि एक व्यक्ति को शुक्रवार को भी कोरोना लील गया। इससे पहले 4 अप्रैल को छह नए मामले सामने आए थे। इसके बाद से लगातार केस बढ़ते गए और मई में तो एक दिन में तीन सौ का भी आंकड़ा पार कर गया था। लेकिन अब कोरोना के केसों में लगातार कमी आ रही है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला अभी नहीं रुक रहा है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 6 नए केस सामने आए हैं। शुक्रवार को पूरे जिले में 63 वर्षीय कैथल निवासी व्यक्ति है, जिसका इलाज सिग्नस अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि शुक्रवार को 31 कोरोना मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 2, शाह अस्पताल से 1, सिग्नस अस्पताल से 3 तथा होम आइसोलेशन में रहे 25 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिले में 11 हजार 38 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 508 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 202 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 64 हजार 830 में से 2 लाख 52 हजार 642 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 95.1 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 4.1 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.9 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 163 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। जिले में अभी तक 1 लाख 95 हजार 336 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 67 हजार 691 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 27 हजार 645 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 19270 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 14240 कोविशील्ड तथा 5030 कोवैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed