फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One death, father and son injured in road accidents

Kaithal News: सड़क हादसों में एक की मौत, पिता-पुत्र घायल

Wed, 02 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
One death, father and son injured in road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साकरा गांव में बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया। उधर, कस्बा चीका में बाइक की चपेट में आने से पिता पुत्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

गांव नौच के राम मेहर ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 31 मार्च को सायं करीब 5:30 बजे जब उसका भाई कुलदीप अपनी बाइक पर सवार होकर गांव साकरा से जा रहा था तो एक अज्ञात बस चालक ने अपनी बस को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में पूरी तरह से जख्मी कुलदीप को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, दूसरी घटना चीका में हुई। बाइक की चपेट में आने से पिता और पुत्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

गांव मेेंंगड़ा के जसविंदर सिंह ने चीका पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 16 मार्च को जब वह अपने पिता निर्मल सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर चीका के त्रिवेणी चौक संजय बस्ती से जा रहा था तो संदीप नामक व्यक्ति ने अपनी बाइक को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह तथा उसका पिता घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed