{"_id":"685314b014d3ac634e0610c1","slug":"one-day-left-for-application-in-iti-kaithal-news-c-18-1-knl1004-673016-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में आवेदन के लिए एक दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में आवेदन के लिए एक दिन शेष
Thu, 19 Jun 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब नजदीक है। 6 जून से शुरू हुई यह प्रक्रिया 20 जून को समाप्त हो रही है। अंतिम तिथि से ठीक पहले युवाओं और युवतियों का आईटीआई में भारी तांता लगना शुरू हो गया है।
संस्थान परिसर में स्थापित हेल्प डेस्क पर सुबह से शाम तक लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और कोर्स जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं।
छात्राओं को मिल रही विशेष सुविधाएं ः आईटीआई में छात्राओं के लिए ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ की गई है। साथ ही उन्हें 1000 रुपये की टूल किट राशि और पासपोर्ट बनवाने के लिए 1500 रुपये की सहायता भी दी जाती है। साथ ही, आधुनिक तकनीकी कोर्सों में उन्हें विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
सेना भर्ती में अतिरिक्त अंक बनने लगे आकर्षण का कारण ः आईटीआई डिप्लोमा धारकों को सेना भर्ती में अतिरिक्त अंक दिए जाने के सरकार के प्रावधान के बाद युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ा है। इसके अलावा, प्रशिक्षण के उपरांत युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी सुलभ हो रहे हैं।
गौरतलब है कि कैथल आईटीआई ने पूरे हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यहां लगभग 1250 सीटों के लिए अब तक 3781 आवेदन आ चुके हैं और यह संख्या जल्द ही 5000 के पार पहुंचने की संभावना है।
बुधवार तक कुल 3781 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं के मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अपील की कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून से पहले आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि वे समय पर दाखिले की प्रक्रिया में शामिल हो सकें।
-सतीश मच्छाल, जिला नोडल अधिकारी, आईटीआई