{"_id":"627ab420ad50f05c7e2c20f0","slug":"one-crore-will-be-waste-disposal-kaithal-news-knl1077629125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ से होगा कचरे का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ से होगा कचरे का निस्तारण
विज्ञापन
31-कलायत। राजकीय महिला कॉलेज के निकट कचरा निस्तारण प्लांट स्थापित करते हुए।
- फोटो : Kaithal
कलायत। कलायत में श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कालेज और बस स्टैंड को जोड़ने वाले मार्ग के इर्द-गिर्द अब कचरे को ढेर सफाई व्यवस्था में अड़चन पैदा नहीं करेंगे। संबंधित क्षेत्र में फैले करीब 29 हजार मीट्रिक टन कचरे के निपटान के लिए लगभग एक करोड़ रुपये व्यय होंगे। सरकार ने ऑनलाइन प्रक्रिया से खोले गए टेंडर के आधार पर एजेंसी को वर्क आर्डर जारी किया है।
कलायत नगर पालिका चेयरपर्सन शशीबाला कौशिक, नगर पार्षद रणबीर धानियां और नगर पालिका अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा रूप देने के लिए वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह प्लांट पूर्णतया आधुनिक रहेगा। प्रक्रिया पर 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी लगेंगे। निस्तारण की आड़ में किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावनाएं न रहें, इसके लिए बाकायदा नपा अधिकारी स्थिति पर नजर रखेेंगे।
कलायत नगर पालिका ने वर्ष 2020 में भी कचरा निपटान के लिए प्रारूप तय किया गया था। तब कचरे का भार 15,300 मीट्रिक टन आका गया था पर निस्तारण न होने से कचरे का भार अब अनुमानित 29 हजार मीट्रिक टन हो गया है।