फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One candidate each in three villages, decided to become sarpanch

तीन गांवों में एक-एक उम्मीदवार, सरपंच बनना तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
One candidate each in three villages, decided to become sarpanch
10-कैथल। चुनाव को लेकर एडीसी कार्यालय में दस्तावेजों की जांच करते कर्मी। - फोटो : Kaithal
कैथल। बुधवार को नामांकन भरने की अवधि समाप्त होने के बाद तीन गांवों बिच्छियां, चाबा व बिरथे बाहरी में एक-एक उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र भरे हैं। इससे साफ है कि इन तीनों गांवों के सरपंच को लोगों ने सर्वसम्मति से चुन लिया है। इसके अलावा चार गांव ऐसे हैं, जहां मैदान में दो-दो उम्मीदवार हैं। इन गांवों में भी आज पंचायतों का दौर चलेगा। इनमें भी सहमति बनने के आसार हैं। इसके अलावा कई गांवों में आज पंचायतों का आयोजन होगा। जिसमें लोग एक दूसरे के पक्ष में उम्मीदवारों को बैठाने का प्रयास करेंगे। जिले में इस समय सबसे अधिक गांव चंदाना में 20 उम्मीदवार मैदान में है। इसके साथ ही कलायत के गांव बात्ता, सीएम के गोद लिए गांव क्योडक़ में भी 10 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं।
विज्ञापन

एक से तीन उम्मीदवारों की स्थिति-सरपंच पद के लिए गुहला खंड के गांव चाबा व बिच्छिया व राजौंद खंड के एक बिरथे बाहरी में एक-एक उम्मीदवार है। गांव बेगपुर, रसूलपुर, रामनगर व थेह बनेड़ा में दो-दो उम्मीदवार है। इसके साथ ही गांव बलवंती, बुढाखेड़ा, फ्रांसवाला, जगदीशपुरा, मोहना और कक्योर माजरा में तीन-तीन उम्मीदवार चुनावी रण में है। सरपंच पद के लिए जिले में 1895 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। इनमें से 972 पुरुष व 893 महिला उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं।
विज्ञापन

21 वार्डों के लिए 166 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन-जिला परिषद के वार्ड के 21 वार्डों में 166 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। इन वार्डों में वार्ड छह में सबसे अधिक 15 और सबसे कम वार्ड तीन चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जिला परिषद के वार्ड नंबर एक में नौ, दो में पांच, तीन में चार, चार में पांच, पांच में छह, छह में 15, सात में सात, आठ में 12, नौ में आठ, दस में नौ, 11 में सात, 12 में सात, 13 में छह, 14 में 12, 15 में 11, 16 में सात, 17 में नौ, 18 में सात, 19 में आठ, 20 में पांच और 21 में छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी कंवर दमन ने कहा कि शुक्रवार को पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्र वापस लेने का दिन रहेगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि किस वार्ड या किस गांव में कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। फिलहाल कागजात की जांच का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed