फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One arrested in the murder of a youth, five still absconding

Kaithal News: युवक की हत्या में एक गिरफ्तार, पांच पकड़ से दूर

Sun, 04 May 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
One arrested in the murder of a youth, five still absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के रेलवे गेट पर युवक की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अभी अन्य पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस इन आरोपियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, करीब सात साल पहले कुलबीर के साथ आरोपियों का झगड़ा हुआ था। घटना के दिन भी हनुमान वाटिका में उनकी आपस में भिड़ंत हो गई थी।

युवक की हत्या के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की पुलिस ने खरक गांव निवासी आरोपी जयप्रकाश उर्फ जेपी को गिरफ्तार किया है। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस की टीमें मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार के बाद आरोपी जयप्रकाश उर्फ जेपी ने रिमांड में माना कि उनका कुलबीर व उसके अन्य साथी के साथ करीब साल पहले झगड़ा हुआ था। एक साल पहले भी बस में झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन सुबह भी उनका हनुमान वाटिका कैथल के पास झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही उसने कुलबीर की रेकी की और फिर बाद में इसी रंजिशन ही उन्होंने शाम के समय बाजार में चौशाला निवासी कुलबीर पर हमला करके चोटें मारी थी। इसके बाद उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में डीएसपी मुख्यालय बीर भान ने बताया कि चौशाला निवासी अमन ने शिकायत दी थी कि वह एक साल पहले चौशाला निवासी उसके दोस्त कुलबीर, मोहित के साथ कलायत से बस में गांव जा रहे थे तो बालू निवासी विक्की, अमन, मिट्ठा के साथ उनका झगड़ा हो गया।

इसके बाद वे हमसे रंजिश रखने लगे। एक मई को वह अपने दोस्त कुलबीर के साथ कैथल बाजार से अपने गांव के लिए जा रहे थे। तभी रेलवे गेट कैथल के पास उनकी बाइक के सामने अमन, मिठा, विक्की निवासी बालू व साहिल, जयप्रकाश उर्फ जेपी व कर्मजीत निवासी खरक अपने अन्य साथियों के साथ हाथों में चाकू व पंच लेकर आए। उनका रास्ता रोककर मारपीट करने लगे। वह डरकर भाग गया व उन्होंने कुलबीर पर चाकू से हमला कर दिया। उसको बाद में पता चला कि कुलबीर को शाह अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बाद में उसे डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। बाद में उसने दम तोड़ दिया था।


डीएसपी ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम ने गांव खरक पांडवा निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी को काबू कर लिया है। आरोपी ने कुलबीर पर रंजिशन हमला करने की बात मानी है। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही ही वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी का तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

टांग, छाती और सिर पर किया था चाकू से वार

पोस्टमार्टम की जांच में सामने आया है कि कुलबीर की टांग, छाती और सिर पर चाकू से वार किया गया था। सिर पर चाकू लगना ही उसकी मौत का सबसे बड़ा कारण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed