{"_id":"66a2bc53ebce0d17d3006e84","slug":"one-arrested-for-stealing-agricultural-equipment-kaithal-news-c-18-1-knl1004-438655-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कृषि यंत्र चोरी के आरोप में एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कृषि यंत्र चोरी के आरोप में एक काबू
Fri, 26 Jul 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कृषि यंत्र चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव दुब्बल निवासी दर्शन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव दुब्बल निवासी संजीव कुमार की शिकायत अनुसार उसके घर के पास से 20 मई 2021 की रात को अज्ञात चोर उसके व पड़ोसी के फाले व दो हैरो चोरी करके ले गया था। आरोपी दर्शन सिंह के कब्जे से चोरीशुदा फाले व दो हैरो बरामद कर लिए हैं। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद
महिला नशा तस्कर काबू, अफीम बरामद
कैथल। पुलिस ने शहर क्षेत्र से एक महिला नशा तस्कर को 29.87 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि अंबकेश्वर कॉलोनी कैथल निवासी महिला चीना काफी समय से अपने घर के आस पास के क्षेत्र में अफीम बेचने का काम करती है। पुलिस ने कॉलोनी में देकर संदिग्ध महिला चीना को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में पॉलीथिन से 29.87 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद