फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One arrested for fraud of 80 lakhs, land registration not done

Kaithal News: जमीन की नहीं करवाई रजिस्ट्री 80 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
One arrested for fraud of 80 lakhs, land registration not done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इकनॉमिक सेल पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, डयोढखेड़ी गांव के निवासी शीशपाल और जोगिंद्र ने शिकायत दी थी कि वे जमीन खरीदना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात पटियाला (पंजाब) के खेड़ी निगरा निवासी कर्मजीत, समाना निवासी जोगिंद्र सिंह और अंग्रेज सिंह से हुई, जो खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते थे। उन्होंने कैथल के आसपास कई जगह जमीन दिखाईं और शादीपुर (तहसील गुहला) में 50 कनाल 15 मरले जमीन पसंद आने पर सौदा पक्का किया।
विज्ञापन


डीलरों ने उन्हें गांव पलौंदिया, जिला पटियाला निवासी अमरजीत सिंह और कमलजीत सिंह से मिलवाया और दावा किया कि ये जमीन के असली मालिक हैं। 37.75 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से सौदा तय हुआ। 12 मार्च को 60 लाख रुपये बयाना देकर इकरारनामा किया गया और 21 अप्रैल को 20 लाख रुपये और दे दिए गए। रजिस्टरी की तारीख 22 मई तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 मई को जब खरीदार रजिस्ट्री कराने तहसील गुहला पहुंचे तो कथित जमीन मालिक और डीलर वहां नहीं आए। जब उन्होंने गांव जाकर पड़ताल की, तो सामने आया कि जमीन मालिक बताए गए अमरजीत और कमलजीत असली नामधारी नहीं हैं। पूरा सौदा धोखाधड़ी और साजिश के तहत किया गया था।

इस पर थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के निर्देश पर इकनॉमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान, एएसआई महेंद्र सिंह और एएसआई रामपाल सिंह की टीम ने जांच शुरू कर डेरा सरवन सिंह, शादीपुर निवासी आरोपी साहब सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

साजिश में कई शामिल

पुलिस जांच में सामने आया कि साहब सिंह ने ही अपने साथियों कर्मजीत, जोगिंद्र और अन्य के साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची थी। जमीन मालिक के रूप में पेश किए गए अमरजीत और कमलजीत भी साहब सिंह के परिचित थे, जिन्हें धोखाधड़ी में शामिल किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत से तीन दिन का रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed