फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One and a half lakh rupees stolen from shop in vegetable market

सब्जी मंडी में दुकान से सवा लाख रुपये की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees stolen from shop in vegetable market
सब्जी मंडी में स्थित एक दुकान से चोरों ने सवा लाख रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। घटना शनिवार देर रात्रि की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खरादियां मोहल्ला निवासी भारत तागरा ने पुलिस को दी शिकायत में सब्जी मंडी में उसकी 12 नंबर दुकान है। 4 सितंबर को रोजाना की तरह वह रात्रि 9 बजे अपनी दुकान को बंद करके घर गया था। इसके बाद जैसे ही अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंचा तो यहां मुख्य गेट का कुंडा अलमारी हथौड़ी से टूटी मिली। इसके बाद अंदर जाकर जांच की तो यहां से लैपटॉप व सवा लाख रुपये नकदी चोरी हुबए मिले। इसके साथ ही सैमसंग का मोबाइल फोन भी चोरी हुआ मिला। उन्होंने बताया कि ये राशि वह बाजार से अन्य ग्राहकों से एकत्रित करके लेकर आया था। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed