फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One and a half kilometer ROB will be built on Karnal Road and one kilometer near the bus stand.

Kaithal News: करनाल रोड पर डेढ़, बस स्टैंड के पास एक किमी का बनेगा आरओबी

Wed, 29 Jan 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Jan 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
One and a half kilometer ROB will be built on Karnal Road and one kilometer near the bus stand.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के लोगों को एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के संदर्भ में झटका लगा है। अब कैथल में एलिवेटेड ट्रैक के बजाय करनाल रोड पर आरओबी का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत नए बस स्टैंड पर भी आरओबी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लोक एवं निर्माण विभाग की ओर से करीब 50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट सरकार के पास भेज दिया है।

अब सरकार की ओर से नए के पास एक किलोमीटर तो करनाल रोड पर डेढ़ किलोमीटर का आरओबी बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। एलिवेटेड ट्रैक की भौतिक सत्यापन (फिजिबलिटी) नहीं आने पर अब सरकार ने दोनों पर जगहों पर आरओबी बनाने का यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण में जींद रोड पर बना आरओबी भी बाधा बना है, क्योंकि इसके हटाए बिना एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण संभव नहीं है। गौरतलब है कि लोगों की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2019 में एलिवेटेड ट्रैक बनाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल रोड पर लगता है जाम, मिलेगी मुक्ति ः शहर में करनाल रोड पर रेलवे फाटक के बंद होने के बाद वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फाटक बंद होने की स्थिति में वाहनों की लंबी कतार लगती है। इसके साथ ही नए बस स्टैंड के पास बने फाटक बंद होने के कारण भी परेशानी हो है। बता दें कि करनाल रोड पर हनुमान वाटिका से लेकर जाट शिक्षण संस्थान तक और नए बस स्टैंड वाले सर छोटू राम चौक से लेकर डीसी आवास के पास तक यह आरओबी बनाया जाएगा।एलिवेटेड ट्रैक के लिए 194 करोड़ रुपये का बजट भी किया गया था पास

गौरतलब है कि करनाल रोड पर एलिवेटेड ट्रैक के लिए 194 करोड़ रुपये का बजट भी पास किया गया था, लेकिन ट्रैक के निर्माण को लेकर फिजिबलिटी न पाए जाने के कारण यह ट्रैक अब नहीं बन पाएगा।



सरकार की ओर से नए बस स्टैंड और करनाल रोड पर बने फाटक पर आरओबी बनाने के निर्माण की योजना बनाई गई है। इसके तहत करीब 50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट दोनों फाटक के निर्माण के लिए भेजा गया है। अब एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण की संभावना खत्म हो चुकी है। ऐसे में यहां पर आरओबी बनाएं जाएंगे। अब दोनों जगहों पर आरओबी बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसकी अनुमति मिलते ही निर्माण की दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा। - राकेश दीपक भाटी, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed