{"_id":"61fed309edc1206bba62dd14","slug":"one-and-a-half-acres-of-land-became-the-cause-of-bloody-dispute-kaithal-news-knl980878167","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ एकड़ जमीन बनीं है खूनी विवाद का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ एकड़ जमीन बनीं है खूनी विवाद का कारण
विज्ञापन
कैथल। डीग गांव में 65 एकड़ की सांझी खेवट में से डेढ़ एकड़ जमीन की बिक्री के साथ ही एक बड़े विवाद की शुरुआत हो गई थी। इसमें कई बार झगड़े के साथ-साथ अब एक युवक की मौत भी हो गई। एक पक्ष द्वारा बेची गई डेढ़ एकड़ जमीन के बदले सड़क किनारे कीमती जमीन हासिल करने के चलते यह विवाद बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात हुए झगड़े का कारण भी यही जमीन बनी।
गांव डीग में एक साझी खेवट में से एक पक्ष की ओर से डेढ़ एकड़ जमीन बेची गई थी जिसे ठेकेदार जग्गा ने अपनी बहन के नाम करवाया था। यह जमीन नहर की ओर है। जिस व्यक्ति से यह जमीन खरीदी गई थी, उसका परिवार वर्षों से नहर की साइड ही जमीन पर खेती करता था जबकि ठेकेदार जग्गा दूसरे पक्ष से सड़क की साइड में जमीन देने की बात कह रहा है। यह जानकारी जिला अस्पताल में दाखिल घायलों ने दी।
घायल हिरके सिंह ने बताया कि जिस महिला ने जमीन बेची है, उसका परिवार नहर की साइड वाली जमीन पर ही खेती करता था। जबकि उनकी जमीन सड़क की ओर है। वे 40 साल से वहीं जमीन में खेती कर रहे हैं। आरोपी पक्ष जबरदस्ती बदमाशों को लेकर सड़क की तरफ जमीन पर कब्जा लेना चाहता है। शुक्रवार रात को भी वह अज्ञात युवकों के साथ गाली देते हुए खेत में पहुंचे। उनकी महिलाएं रोटी लेकर पहुंची थीं, जिनके साथ वे बदसलूकी करने लगे। इसलिए झगड़ा हो गया। इस झगड़े में धनपत, राजीव, होशियार, हिरके राम, सीलो घायल हो गए।