फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One accused arrested in murder of youth

Kaithal News: युवक की हत्या में एक आरोपी काबू

Tue, 25 Feb 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in murder of youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत में युवक की हत्या करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने आरोपी दोस्तों में शामिल एक को काबू किया है। बाकी अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कलायत निवासी नाथी राम ने शिकायत दी थी कि उनका बड़ा बेटे सन्नी चालक की नौकरी करता था। वीरवार की रात वह सूरज, दीपक व अन्य दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया लेकिन फिर घर नहीं लौटा। शुक्रवा की सुबह करीब साढ़े चार बजे एक महिला ने उनके घर आकर बताया कि वाल्मीकि चौपाल की छत पर सन्नी खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा की उनके पुत्र के सिर पर गहरी चोटें लगी थी और व खून से लथपथ था। वहां आसपास ईंटें पड़ी हुई थीं। उस समय तक उसकी सांसें चल रही थीं। डॉयल 112 पर फोन करके वे उसे कलायत के नागरिक अस्पताल में लेकर गए जहां उसे प्राथमिक चिकित्सा देकर सरकारी अस्पताल कैथल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में सन्नी की जान चली गई। थाना कलायत में इस संबंध में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एसआई विरेंद्र सिंह की टीम कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी कलायत निवासी विजय को गिरफ्तार किया। आरोपी सन्नी के दोस्तों में शामिल है। अन्य दोस्तों की तलाश की जा रही है।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी विजय से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि सभी 20/21 फरवरी की रात शराब पी रहे थे। तभी सन्नी व विजय की कहासुनी हो गई। सन्नी ने विजय के साथ मारपीट भी की। दो अन्य युवकों ने उनके बीच में सुलह करवा दी और सभी वहां से चले गए। कुछ समय बाद सन्नी व विजय वापस शराब पीने को वाल्मीकि चौपाल पर आए जहां पर आरोपी विजय ने सन्नी के सिर पर ईंटें मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed