फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One accused arrested in Haryana Police constable recruitment exam leak case

हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in Haryana Police constable recruitment exam leak case
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में एसआईटी ने इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में श्रीरामखेडा निवासी जयबीर को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि कैथल सीआईए-एक पुलिस की टीम ने सात अगस्त को हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में संदीप व गौतम दोनों निवासी खापड़ जिला जींद तथा नवीन निवासी प्यौदा को ऑंसर-की सहित काबू किया था। इस बारे थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस अब तक इस मामले में 125 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी जयबीर ने कबूल किया कि उसने पहले से गिरफ्तारशुदा आरोपी विकाश निवासी फरमाणा जिला सोनीपत के पास दो उम्मीदवारों को भेज कर हरियाणा पुलिस सिपाही परीक्षा का पेपर पढ़वाया था। आरोपी जयबीर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed