फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   On World Pneumonia Day, Sansa Abhiyan was started in the district

Kaithal News: विश्व निमोनिया दिवस पर जिले में सांस अभियान की हुई शुरूआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
On World Pneumonia Day, Sansa Abhiyan was started in the district
कैथल। विश्व निमोनिया दिवस पर मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डाॅ. रेनू चावला ने सांस अभियान का शुभारंभ किया। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि निमोनिया के कारण होने वाली मृत्यु (01-05 वर्ष) को कम करने के उद्देश्य से, हरियाणा सरकार की ओर से सांस अभियान चलाया गया है, जो 28 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस अभियान के दौरान आशा वर्कर घर घर जाकर जीरो से पांच वर्ष तक बच्चों की स्क्रीनिंग करेगी। संदिग्ध बच्चों को पड़ताल करके उन्हें उचित इलाज के लिए अस्पताल में रेफर किया जाएगा और सभी सरकारी अस्पतालों में निमोनिया के मरीजों की विशेष देखभाल की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि जन्म से लेकर पांच वर्ष तक बच्चों की होने वाली मृत्यु में निमोनिया मुख्य कारण है, जिसे टीकाकरण से काफी हद तक कम किया जा सकता है। निमोनिया रोधक पीसीवी इंजेक्शन की पहली डोज आधा माह पर दूसरी डोज साढ़े तीन माह पर और बूस्टर डोज नौ माह पर लगाया जाता है। आशा वर्कर की ओर से घर घर जाकर पीसीवी टीकाकरण से छूटे बच्चों की सूची तैयार करके उनका टीकाकरण करवाया जाएगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला की ओर से जिला वासियों से अपील की गई कि वह जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों के अभिभावक सर्दी के मौसम में अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें, निर्धारित समय पर निमोनिया रोधक पीसीवी टीकाकरण करवाए। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. सचिन मांडले, डॉ. अजय शेर, दिनेश कन्सल, डॉ. नवराज सिंह, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. आरडी चावला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि निमोनिया के मुख्य लक्षण बच्चों द्वारा खाना पीना न कर पाना, तेज बुखार, सांस लेते समय छाती का नीचे धंसना, खांसी और जुकाम, तेज सांस, झटके आना, सुस्ती व अधिक नींद आना होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed