फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   On the spot admission in ITI

आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
On the spot admission in ITI
कैथल। आईटीआई में मंगलवार को ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। सरकारी आईटीआई में एक साथ सैकड़ों विद्यार्थियों के पहुंचने से दाखिला कमेटी को भी काफी दिक्कतें हुई, लेकिन प्रवेश लेने पहुंचे सभी विद्यार्थियों की फीस जमा करवाने और दस्तावेजों संबंधित औपचारिकताओं को मौके पर पूरा कर लिया गया। मंगलवार को करीब 10 बजे के बाद मेरिट कार्ड डाउनलोड करके विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश ले लिया। ऑन द स्पॉट दाखिलों के पहले दिन 105 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कि पांचवीं मेरिट सूची तक आईटीआई में निर्धारित 1224 में से केवल 60 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिला हो पाया था। अब मौके पर दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दिन करीब 10 प्रतिशत सीटों पर और दाखिला हो गया। अब संस्थान में करीब 30 प्रतिशत सीटें खाली हैं, जिनमें से आगामी तीन दिनों में ज्यादातर सीटें भरने का अनुमान है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई कैथल, महिला आईटीआई कैथल, पूंडरी व महिला पूंडरी में पीपीपी मोड के चलते सभी कोर्सों की 20 प्रतिशत सीटें पेड सीट के लिए आरक्षित की गई हैं। इन सीटों पर दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को सामान्य सीट के अलावा 600 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त राशि देनी होती है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों को सामान्य सीट पर दाखिला नहीं मिलता तो वे विद्यार्थी पेड सीट में आसानी से दाखिला पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी व कैथल आईटीआई के प्रिंसिपल सतीश मच्छाल ने बताया कि ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 14 अक्टूबर तक चलेेगी। पहले दिन करीब 10 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। आगामी दिनों में ज्याद ातर सीटों पर दाखिले पूरे हो जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जल्द से जल्द दाखिले लें, ताकि शिक्षण का कार्य भी जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed