फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   On the first day three for the sarpanch, one for the block committee

पहले दिन सरपंच के लिए तीन, ब्लॉक समिति के लिए एक ने भरा पर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
On the first day three for the sarpanch, one for the block committee
कैथल। आगामी 30 अक्तूबर व दो नवंबर को होने वाले पंचायत चुनावों में नामांकन भरने के पहले दिन सरपंच पद के लिए तीन व ब्लॉक समिति के लिए एक ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला परिषद व पंचों के लिए पहले दिन किसी ने नामांकन पत्र नहीं भरा। जिला परिषद के लिए एडीसी कार्यालय में, ब्लॉक समिति के लिए बीडीपीओ कार्यालयों व सरपंच व पंच के लिए गांवों में ही नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत जिला परिषद, ब्लॉक समिति, सरपंच व पंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। पहले दिन जिला परिषद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। ब्लॉक समिति के लिए एक नामांकन हुआ, जोकि खंड कैथल के गांव सिरटा के वार्ड नंबर 11 से शमशेर सिंह ने भरा। सरपंच पद के लिए तीन नामांकन दाखिल किए। इसमें कैथल खंड के दो व कलायत से एक नामांकन है। कैथल खंड के गांव नंदसिंह वाला से धर्मेंद्र सिंह व पट्टी अफगान से रितू ने नामांकन भरा। वहीं कलायत खंड के गांव दुब्बल से दलबीर सिंह ने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि पंच पद के लिए जिला में कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 19 अक्तूबर तक जारी रहेगी, जिसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच 20 अक्तूबर को होगी और 21 अक्तूबर को उम्मीदवार दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर उनकी अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्तूबर को पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों तथा दो नवंबर को सरपंच और पंच पद के लिए मतदान होगा। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। यदि किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह दो नवंबर को करवाया जाएगा। इसी तरह किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह चार नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed