{"_id":"65e6258e28c1bf4ea7080664","slug":"on-march-7-the-chief-minister-will-give-a-gift-worth-crores-to-the-district-kaithal-news-c-18-1-knl1004-341157-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सात मार्च को मुख्यमंत्री देंगे जिले को करोड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सात मार्च को मुख्यमंत्री देंगे जिले को करोड़ों की सौगात
Tue, 05 Mar 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी सात मार्च को प्रदेश के कई जिलों वर्चुअल माध्यम से करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जिले में 15 करोड़ 34 लाख 56 हजार रुपये की 15 परियोजनाओं को उद्घाटन एवं करीब 86 करोड़ 50 लाख की चार परियोजनाओं को शिलान्यास करेंगे। जिला स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों की वीडियो क्लिप भी जारी किया जाएगा। डीसी ने बताया कि जिले के 15 गांवों, जिनमें ढांड, कौल, फरल, अजीमगढ़, बुढ़नपुरा गुजरान, भानपुरा, पाडला, क्योड़क, चौशाला, बदनारा, बुच्ची, खेड़ी गुलाम अली आदि, अमृत प्लस सरोवर योजना के तहत बने सरोवरों का उद्घाटन करेंगे। फतेहपुर पूंडरी में 10 करोड़ 83 लाख रुपये से बनने वाली तहसील बिल्डिंग, लदाना चक्कू गांव में 32 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजौंद में 29 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यायल तथा कलायत विधानसभा के तहत आने वाले छह सड़कों की करीब 14 करोड़ 14 लाख रुपये से मरम्मत के कार्य का शिलान्यास करेंगे। संवाद