फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   On his return home, boxer Manisha Maun was welcomed

स्वदेश वापस आने पर किया बॉक्सर मनीषा मौण का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
On his return home, boxer Manisha Maun was welcomed
25-कैथल। तूर्की से कांस्य पदक जीत कर दिल्ली हवाई अड्डे पर मुक्केबाज खिलाड़ी मनीषा मौण का स्वागत कर? - फोटो : Kaithal
विश्व बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तुर्की से कांस्य पदक जीतकर वापस लौटी कैथल की खिलाड़ी मनीषा मौण और वहां से वापस आए अन्य खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का स्वागत किया गया। खिलाड़ी मनीषा मौन ने बताया कि उसके माता-पिता और उसके कोच गुरमीत सिंह, विक्रम ढुल और कर्मवीर फौजी उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर लेने पहुंचे। पदक विजेताओं का दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी स्वागत किया व बधाई दी।
विज्ञापन

कैथल पहुंचने पर आरकेएसडी संस्था के पदाधिकारियों साकेत मंगल, सुनील चौधरी, अश्वनी शोरेवाला, श्याम बंसल, पंकज बंसल व नवनीत गोयल ने मनीषा मौण को पदक जीतने के बधाई दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को आरकेएसडी संस्था की ओर से मनीषा के सम्मान में समारोह का आयोजन किया जाएगा। इससे जिले की अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले भी मनीषा विश्व स्तर की कई स्पर्धाओं में पदक जीत चुकी हैं। राष्ट्र, राज्य और जिला स्तर की सैकड़ों स्पर्धाओं में भाग लेकर मनीषा ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जिले की झोली में डाले हैं। खेल के आधार पर ही मनीषा का चयन आईटीबीपी में चयन हुआ है। मनीषा के गांव मटौर में रविवार को उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed