फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   old man dead, kabristan, dead body, police, kaithal

बुजुर्ग का शव दफनाने से रोका, पुलिस को दी शिकायत

Sun, 26 Mar 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Sun, 26 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
old man dead, kabristan, dead body, police, kaithal
पुलिस ने हस्तक्षेप कर पूरी करवाई रस्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सांसद राजकुमार सैनी के गोद लिए गांव सांघन में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब कुछ लोगों ने शव दफनाने के लिए खोदी जा रही कब्र को रुकवा दिया और कहा कि ये जमीन उनकी है। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर बुजुर्ग के शव को दफनाने की रस्म पूरी करवाई।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे धीरा और रफी ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे  जिम्मू खान (80) का निधन हो गया। परिजन सुबह 8 बजे उसे दफनाने के लिए गांव के बाहर बने कब्रिस्तान पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन्हें रोक दिया और कहा कि उस जमीन पर तो उनका कब्जा है। इसके बाद मामला पंचायत व पुलिस तक पहुंच गया। मुस्लिम समाज के लोग मामले को लेकर संगतपुरा चौकी पहुंच गए। इसके बाद संगतपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई चंद्रभान अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध कर रहे लोगों से वहां से हटाया। इसके बाद समाज के लोगों ने उस जमीन पर गड्ढा खोदकर मृतक के शव को पुलिस सुरक्षा में वहां पर दफनाया। बताया जा रहा है कि कब्रिस्तान की जगह पर कुछ लोगों ने पक्के मकान तक बना लिए हैं।
विज्ञापन


उधर, इस बारे में सदर थाना एसएचओ अमन कुमार से मामले के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी।

गांव सांघन के सरपंच सुरजीत सिंह ने बताया कि पंचायत ने कब्रिस्तान की जमीन की निशानदेही करवाई थी और निशानदेही अनुसार एक एकड़ से अधिक जमीन कब्रिस्तान की है। कुछ लोगों ने इस जमीन पर कब्जा किया है। कब्जाधारियों को कहा गया है कि वे कब्रिस्तान की जमीन छोड़ दें। पंचायत द्वारा दोबारा जमीन की निशानदेही करवाकर कब्रिस्तान की चारदीवारी निकलवाई जाएगी, ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संगतपुरा चौकी प्रभारी एएसआई चंद्रभान ने कहा कि कुछ लोग मुस्लिम समाज के लोगों को शव दफनाने से रोक रहे थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया और पुलिस सुरक्षा में शव को वहां पर दफनाया। अब पंचायत ने कहा है कि जमीन की निशानदेही लेकर वहां पर चारदीवारी निकलवाई जाएगी, ताकि कोई विवाद न रहे।


सांसद का गोद लिया गांव है सांघन
गांव सांघन को सांसद राजकुमार सैनी ने गोद लिया हुआ है। यहां विकास कार्यों के लिए पहले भी जमीन संबंधी मामले विवाद का कारण रहे हैं। कई प्रोजेक्ट ऐसे थे, जो लंबे समय तक भूमि विवाद के कारण अटके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed