{"_id":"66284386e0c6285da40f5b04","slug":"offtake-increased-but-vehicles-are-not-reaching-kaithal-news-c-18-1-knl1004-374878-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: उठान बढ़ी पर पहुंच नहीं रहीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: उठान बढ़ी पर पहुंच नहीं रहीं गाड़ियां
Wed, 24 Apr 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अनाज मंडियों में उठान की गति बेशक बढ़ गई है, लेकिन मंडियों में समय पर गाड़ियां नहीं पहुंच रही है। इससे आढ़तियों को काफी परेशानी हो रही है। उठान न होने से कुछ दिन पहले भी आढ़ती रोष जता चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। आढ़तियों की तरफ से हैफेड पर माल न उठाने का आरोप पिछले कई दिनों से लगाया जा रहा है।
पुरानी अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान श्याम बहादुर खुरानियां ने बताया कि अब हर दिन मौसम खराब हो जाता है, लेकिन फिर भी उठान में तेजी नहीं लाई जा रही है। हालांकि मंडी में आवक कम हो चुकी है, लेकिन उठान में फिर भी तेजी नहीं लाई गई। उधर, डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि जिला में विभिन्न एजेंसियों द्वारा गत दिवस तक कुल पांच लाख 59 हजार 157 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है। संवाद