फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officers will be given training on methods of teaching handicapped students

Kaithal News: कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में भीड़, यात्रियों को करनी पड़ रही मशक्कत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Officers will be given training on methods of teaching handicapped students
कैथल। कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर कैथल से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में शनिवार को काफी भीड़ जुटी। यह भीड़ इतनी अधिक रही कि ट्रेन के अंतिम डिब्बे तक में चढ़ने में यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि अब इस अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को महज एक दिन ही शेष रह गया हैं। ऐसे में कैथल से काफी संख्या में लोग गीता जयंती के कार्यक्रम देखने के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार सुबह के समय जब नरवाना से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन कैथल पहुंची तो कैथल शहर के नया कैथल रेलवे स्टेशन यात्रियों की सैंकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी। आलम यह रहा कि अंतिम डिब्बे तक अधिकतर यात्रियों को सीट भी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जब से अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव शुरू हुआ है, तभी से कुरुक्षेत्र की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में पहले की अपेक्षा यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इसके तहत टिकटों की बिक्री की संख्या दोगुनी हुई है। जबकि इससे पहले इस रूट पर ट्रेनाें की टिकटों की बिक्री बेहद कम रहती थी। कुरुक्षेत्र-नरवाना सेक्शन के टिकट वितरण प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव से पहले तो टिकटों की बिक्री सामान्य की संख्या में होती थी। अब पिछले कुछ समय से टिकटों की बिक्री हो रही है। शनिवार को इस महीने की सबसे अधिक 250 टिकटों की बिक्री हुई। स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रेन में हुई अधिक भीड़ के चलते जीआरपी थाना के कर्मियों की भी सहायता लेनी पड़ रही है। ऐसे में आज भी काफी अधिक भीड़ होने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed