{"_id":"68b4ea00b4d35abae80cf079","slug":"officers-should-work-on-alert-mode-adc-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137120-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी अलर्ट मोड पर करें काम : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी अलर्ट मोड पर करें काम : एडीसी
Mon, 01 Sep 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
कैथल। भारी बारिश के बीच शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीसी एवं जिला नगर आयुक्त दीपक बाबूलाल करवा स्वयं मैदान में उतरे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए।
वहीं, डीसी प्रीति भी शहर में निकासी को लेकर पल पल की रिपोर्ट लेती रही। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पानी भरने वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जाए और पानी से जुड़ी समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए। एडीसी ने ढांड रोड, पिहोवा चौक, अंबाला रोड तथा खुराना रोड का दौरा किया, ज्यादा बारिश की वजह से कई जगहों पर उन्होंने जलभराव की स्थिति देखी और वहां पर निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। इसके अलावा उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए सभी डिस्पोजल सही तरीके से संचालित होने चाहिए। जहां पर जरूरत है, वहां पर जेनसेट की भी व्यवस्था की जाए, ताकि बिजली बाधित होने की स्थिति में डिस्पोजल का कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने नगर निगम और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे युद्ध स्तर पर काम करें। शहर में तेजी से पानी की निकासी करवाने के लिए संसाधनों की उचित व्यवस्था रखें। नालों की सफाई निरंतर करवाते रहें। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि बारिश काफी ज्यादा हुई है। जिसकी वजह से पानी की निकासी होने मेें कुछ समय तो लगता है। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को जलभराव के कारण किसी भी तरह की असुविधा न हो। संवाद